फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट बाल संरक्षण आयोग को भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले दिनों एक निजी स्कूल की शिक्षिका द्वारा मासूम को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगर शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच रिपोर्ट बाल संरक्षणआयोग को भेजने की बात कही है। हालांकि मासूम के परिजनों व स्कूल प्रबंधन के बीच थाने में लिखित समझौते की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवगढ़ी निवासी जोगिंद्र सिंह की पुत्री अवशिखा की गीतांजली पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने पिटाई कर दी थी। इससे बच्ची के गाल पर तमाचे के निशान पड़ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की। लेकिन इस बीच स्कूल प्रबंधन व मासूम के परिजनों ने संबंधित थाने में लिखित समझौता कर लिया। नगर शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि स्कूलों में बच्चों की पिटाई गंभीर मामला है। उन्हें जो समझौता पत्र मिला है उसमें साफ है कि शिक्षिका ने बच्ची को थप्पड़ मारा था। इस संबंध में बाल संरक्षण आयोग को रिपोर्ट भेजने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें