गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस महकमे के लिए आज से सर्दी का मौसम शुरू हो गया। अधिकारियों ने बुधवार से पुलिसवालों को सर्दी का यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया है। मनमानी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा के तहत पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारियों का सर्दी सीजन 22 अक्तूबर से शुरू होता है। इसके बाद से पुलिस वालों को सर्दी का यूनिफार्म पहनना अनिवार्य होता है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाती है।