फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तीसरी आंख’ की जद में होंगे स्कूल-बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । जिले में अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने पहल की है। फिलहाल शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों और सिनेमाघरों में पुलिस नागरिकों के सहयोग से सीसी कैमरे लगवाने जा रही है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सीओ और कोतवाल को आदेश जारी कर तीन दिन के भीतर व्यापारिक संगठनों, महाविद्यालयों और स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर इस योजना के बारे में जानकारी देने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी के इस आदेश को गत दिनों बिजनौर से भागे आतंकियों को देखकर लिया गया निर्णय बताया जा रहा है क्योंकि बिजनौर से भागे आतंकियों ने दुकानों से कुछ सामान को खरीदा था। सीसी कैमरा नहीं होने के कारण वह बेखौफ होकर निकल गए। एसपी ने सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिए हैं कि वह व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों, कालेज के प्राचार्यों, कालेज के प्रबंधकों और सिनेमाघरों के मालिकों के साथ वह बैठक करें और उनके सहयोग से सीसी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही तीन दिन के भीतर इस मामले की प्रोग्रेस से भी अवगत कराएं।

कोतवाली के गेट पर भी लगेगा कैमरा
हापुड़। इस प्रयोग के तहत शहर कोतवाली के मुख्य गेट पर भी सीसी कैमरा लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही सीसी कैमरा मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा। कैमरे का सिस्टम उनके कक्ष में कंप्यूटर के माध्यम से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रयास को शुरू किया गया है। इसमें नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि शहर को सुरक्षित रखा जा सके।
-आरपी पांडेय पुलिस अधीक्षक


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें