गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिंभावली फरीदपुर निवासी एक महिला गांव राजपुर के पास रेलवे लाइन पर दो लाख रुपये पडे़ मिले। गांव की ही दो महिलाओं ने उससे रुपये छीन लिये। आनदंसरुप ने थाना सिंभावली पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राजेंद्री बृहस्पतिवार को गांव की ही कुछ महिलाओं के साथ धान काटने जा रही थी। गांव राजपुर के पास रेलवे लाइन पर पड़े 2 लाख रुपये उसे मिले। गांव की दो महिलाओं ने उससे रुपये छीन लिए। पीड़ित के पति ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।