फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अंकित अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा । राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई, जिसमें स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग में अंकित राणा प्रथम, सचिन शर्मा ने द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग में अजय प्रथम, बंटी द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह, 400 मीटर रिले दौड़ में आरआर इंटर कॉलेज प्रथम और मारवाड़ इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 800 मीटर सीनियर वर्ग में रूचि शर्मा प्रथम, गौरव चौहान द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में ऊमा शिशौदिया प्रथम और चांदनी द्वितीय स्थान पर रहीं। इससे पूर्व दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। खेल प्रशिक्षक पवन कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें