फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर होगा छात्रसंघ चुनाव का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में इस बार मोबाइल और सोशल मीडिया प्रचार के समय की कमी को पूरी करेगा। इस बार मोबाइल पर प्रचार करने के लिए प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कई प्रत्याशियों ने एसएमएस के साथ वाइस कॉल मैसेज के इस्तेमाल की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख को-एजुकेशन एसएसवी पीजी कॉलेज में तीन नवंबर को छात्रसंघ का चुनाव होना है। ऐसे में कम समय के कारण छात्र-छात्रा के पास पहुंचना प्रत्याशियों के लिए संभव नहीं होगा। इसलिए कई प्रत्याशियों ने मोबाइल और सोशल मीडिया के सहारे ही चुनावी वैतरणी पार करने की योजना बनाई है। प्रत्याशियों की योजना है कि वाइस कॉल के माध्यम से छात्र-छात्राओं से अपनी आवाज में पूरी बात कहकर वोट पक्ष में डालने की अपील करेंगे। इससे स्टूडेंट मतदाताओं तक उनकी बात भी पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर इस बार के छात्रसंघ चुनाव में मोबाइल और सोशल मीडिया का पूरा दखल रहेगा। हर प्रत्याशी की चाहत है कि वह हर मतदाता तक अपनी बात पहुंचाएं। वहीं इस बार चुनाव में कई राजनीतिक दल भी दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें