फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से काटे ताले हूटर बजने पर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में हाईवे किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने गैस कटर से ताले काट डाले। तभी हूटर बजने पर चोर भाग खड़े हुए। निकले। पीएनबी मैनेजर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिंभावली के गांव सिखैड़ा में हाईवे किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के मेन गेट पर लगे दोनों तालों चोरोें ने गैस कटर से काट डाला। ताले काटने के बाद जब चोर बैंक में घुस गए। बैंक मैनेजर ने बताया कि चोरों ने मेन गेट के ताले तो तोड़ दिए, लेकिन चैनल के ताले नहीं काट सके। उन्होंने आशंका जताई कि हाईवे से होकर निकल रही किसी कार का हूटर चोरों ने सुना होगा और पुलिस जीप समझकर भाग गए होंगे। शुक्रवार सुबह लोगों ने बैंक शाखा के ताले टूटे देखकर तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचित किया। शाखा प्रबंधक राकेश अस्थाना मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद थाना सिंभावली मंे चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सिंभावली एसओ कहना है कि हाईवे पर देर रात में गश्त बढ़ाकर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, हालांकि बैंक प्रबंधकों को भी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि तीन दिन पूर्व चोरों एसबीआई शाखा में चोरी की कोशिश की थी। मेन गेट के ताले तो चोरों ने तोड़ लिए थे, लेकिन चैनल में पांच ताले लगे होने से वे तोड़ने में असफल रहे थे। तीन माह गढ़ के दौताई स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में भी दो बार चोरी की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें