फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल खट्टा गैंग ने मारी थी मदर डेयरी के मैनेजर को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मदर डेयरी के मैनेजर पर 9 अक्तूबर को हुए जानलेवा हमले का मामला खुल गया है। बागपत के 50 हजार के इनामी राहुल खट्टा गैंग ने मैनेजर पर मला कर उन्हें गोली मारी थी। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले एसटीएफ के हत्थे चढ़े खट्टा गैंग के गौरव बालियान की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ। जानकारी मिलते ही हापुड़ पुलिस सक्रिय हो गई। हापुड़ पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई है। इसी मामले को लेकर एक टीम मुजफ्फरनगर गई है। रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने मैनेजर को मारने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

गालंद कट के पास नौ अक्तूबर की शाम मदर डेयरी के मैनेजर योगेश बग्गा को उस समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जब वह कार में सवार होकर डेयरी से वापस अपने घर जा रहे थे। हमला करने से पहले बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी थी। मामला दर्ज कर हापुड़ पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी लेकिन उसे सुराग नहीं मिल रहा था।
मुजफ्फरनगर में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो दिन पहले राहुल खट्टा गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों में गौरव बालियान कुंवरपाल, राकेश और इमरान हैं। एसटीएफ ने गौरव बालियान से पूछताछ की तो उसने बताया कि 50 हजार के इनामी राहुल खट्टा, 15 हजार के इनामी शामली जिले के रहने वाले आकाश समेत सात लोग मदर डेयरी के मैनेजर की हत्या करने के लिए गए थे। तीन हमलावर बाइक पर थे जबकि राहुल व अन्य कार में सवार थे। मैनेजर को गोली मारने के बाद हमलावर छिजारसी के पास बाइक छोड़कर कार से भाग गए थे। मैनेजर पर हमला करने का मामला खुलने के बाद हापुड़ पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली। एक टीम तुरंत मुजफ्फरनगर रवाना हुई है। एसपी आर के पांडेय ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई हैं। अभी नामों का खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गईं हैं जो बदमाशों की तलाश में मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत भेजी जा रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरव से पूछताछ करने जाएंगे सीओ पिलखुवा
हापुड़। एसटीएफ द्वारा पकड़ा गए राहुल खट्टा गैंग का सदस्य गौरव बालियान इस समय मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। उससे पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को सीओ पिलखुवा राजकुमार सिंह टीम के साथ जाएंगे।
पिलखुवा से व्यापारी का किया था अपहरण
हापुड़। राहुल खट्टा गैंग ने पिलखुवा के एक व्यापारी का वर्ष 2009 में अपहरण किया था। इस अपहरण कांड में शामिल खट्टा गैंग का 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश आकाश अभी फरार चल रहा है।
खट्टा का पिलखुवा में मजबूत नेटवर्क
हापुड़। 50 हजार के इनामी बदमाश राहुल खट्टा का पिलखुवा क्षेत्र के कई गांवों में मजबूत नेटवर्क है। इसका पुलिस की जांच में खुलासा हो रहा है। ऐसे लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है जिसका इस गैंग के सदस्यों से संपर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें