अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एक महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीने तक रेप करता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। साथ ही उसने अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली है। महिला का आरोप है कि आरोपी दो दिसंबर को पिलखुवा की युवती से शादी करने जा रहा है। यदि शादी न रुकवाई गई तो आत्महत्या कर लेगी। महिला ने कहा कि उसके प्रेमजाल में फंसकर वह अपने पति और बच्चों को छोड़ चुकी है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी शादी वर्ष 1999 में नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद वह अपने पति के साथ मोदी नगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में रहने लगी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला उसके पति के संज्ञान में आया तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद चार माह पूर्व तलाक दे दिया। उसके तीन बच्चे पति के पास हैं। तलाक के बाद से वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बना ली और धमकाने लगा। युवती का कहना है कि दो माह पूर्व उसके प्रेमी ने गर्भवती होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। अब वह एक युवती से शादी करने जा रहा है। महिला का कहना है कि उसने कोतवाली में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब उसे पता चला है कि उसके प्रेमी का दो दिसंबर को पिलखुवा की एक युवती से विवाह होना है। महिला ने कहा कि शादी नहीं रुकने पर वह आत्महत्या कर लेगी।
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
गढ़मुक्तेश्वर। विधवा से एक युवक से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर आए किसानों को देख विधवा को युवक ने घायल कर दिया। एक गांव में एक विधवा बृहस्पतिवार की शाम को मवेशियों के लिए जंगल से चारा लेने गई थी, तो वहां पहले से ही फसल में घात लगाकर बैठे गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कई किसान उस तरफ दौड़ पड़े, जिन्हें आता देख आरोपी ने हमला कर विधवा को घायल कर दिया। लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।