फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों के जाने के 5 मिनट बाद काम तमाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/धौलाना। 65 लाख की डकैती के बाद अब बैंकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बैंकों की सुरक्षा में हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। धौलाना के चार बैंकों की सुरक्षा का जिम्मा महज दो पुलिसकर्मियों के कंधे पर था। धौलाना पुलिस की बैंकों की सुरक्षा के प्रति इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है। लचर सुरक्षा व्यवस्था को बदमाश भाप गए और पुलिस को चुनौती देते हुए 65 लाख की बैंक डकैती को अंजाम दे दिया। ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी महज पांच मिनट पहले बैंक का चक्कर काटकर गए। इसी के बाद डकैतों ने बैंक में धावा बोला। पुलिसकर्मियों की इस टाईमिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डीआईजी ने इस मामले की जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में जिले में बैंक लूट की दो वारदात होने के बाद भी धौलाना पुलिस बैंकों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हुई। धौलाना में चार बैंकों की शाखा है। सिंडिकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड , भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में प्रतिदिन लाखों रुपये का लेनदेन होता है। इसके बाद भी धौलाना पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया। बैंकों की सुरक्षा में मात्र दो सिपाहियों की प्रतिदिन ड्यूटी लगाई जाती रही। दो पुलिसकर्मी थोड़ी थोड़ी देर में चारों बैंकों पर लेन देन होने तक चक्कर मारते थे। जिस समय बदमाशों ने बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया उस समय वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। कई बार तो एक बुजुर्ग सिपाही के साथ होमगार्ड भी बैंक सुरक्षा में जाता था। यदि पुलिस बैंकों की सुरक्षा पर ध्यान देती तो शायद बदमाशों की डकैती की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नहीं होती। इस मामले में डीआईजी के. सत्यनारायण का कहना है कि मात्र दो सिपाहियों के भरोसे चार बैंकों की सुरक्षा गंभीर मामला है। । इस मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
तहसील दिवस में थे डीएम एसपी, सूचना पर दौड़ पड़े
हापुड़/धौलाना। इसे इत्तेफाक ही कहें जब बैंक में 70 लाख की डकैती हो रही थी डीएम और एसपी समेत तमाम अफसर तहसील में बैठक कर रहे थे। आला अफसर मीटिंग में मस्त रहे और लुटेरे बैंक लूट कर चल दिए। डाका पड़ने की खबर पहुंची तो अफसरों के होश उड़े। तत्काल डीएम और एसपी तहसील दिवस को बीच में छोड़ मौके पर भागे। अधिकारियों ने घायल बैंक कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बैंक के भीतर जाकर जांच की और पुलिस को जल्द खुलासे के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें