हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनवरपुर में आठ अगस्त को दिनदहाड़े हुई प्रमोद की हत्या के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आईजी से वार्ता कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्राम अनवरपुर में आठ अगस्त को बाइक सवार पांच लोगों ने भाकियू नेता के भाई प्रमोद तोमर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में भाकियू नेता मनोज तोमर ने पांच लोगों को नामजद कर सात लोगों के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।