सीन एक:शाम 06:50 बजे स्थान फ्रीगंज-रेलवे रोड चौराहा
सीओ सिटी विशाल यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव टीम के साथ वाहनों की तलाशी ले रहे थे। तहसील चौराहा की तरफ से आई कार की डिग्गी में सामान निकलवाकर उसकी तलाशी ली गई।
सीन दो:समय सात बजे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-2
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से चलकर रक्सौल की ओर जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस आई थी। इसमें से उतर रहे यात्रियों के सामान आदि की जांच जीआरपी के जवान मैटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी।
सीन तीन:शाम 7:15 बजे केएम पैसेंजर ट्रेन
खुर्जा से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर आकर रुकी। अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अलर्ट रही संदिग्ध व्यक्ति और वाहन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। होटल, लॉज सिनेमा घरों में भी चेकिंग की गई। सुधिर कुमार, एएसपी