फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, डोएक ट्रिपल सी के प्रमाणपत्र आए

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अक्तूबर-2013 में डोएक सीसीसी की ऑनलाइन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब उनके प्रमाणपत्र सेंटर पहुंच गए हैं। रिजल्ट जारी होने के छह माह बाद भी प्रमाणपत्र न आने से अभ्यर्थी परेशान थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से अक्तूबर 2013 में डोएक-सीसीसी की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। जिसमें जिले के 500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। रिजल्ट जनवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किया गया। वह यह जानकारी करने के लिए परेशान थे कि उनके प्रमाणपत्र कब तक सेंटर पर पहुंच जाएंगे। हापुड़ में एकमात्र सेंटर अल अमीन इंस्टीट्यूट के इंचार्ज प्रो.अजीज अहमद ने बताया कि अक्तूबर की परीक्षा के प्रमाण पत्र आ गए हैं। जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, वह प्रवेश पत्र दिखाकर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें