हापुड़ (ब्यूरो)। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 37 बाईपास पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव भड़ंगपुर निवासी मंगू शर्मा का पुत्र गुड्डू और उसका छोटा भाई अमित नोएडा में काम करते हैं। रविवार शाम दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। नोएडा के सेक्टर 37 स्थित बाईपास पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक पलट गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी अमित की मौत हो गई। जबकि गुड्डू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के दो पुत्र अंश और वंश है।