फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार सुबह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयना के बच्चों ने स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान ममता ने किया। इसके बाद रैली गांव की गलियों से गुजरते हुए दोबारा स्कूल के बाहर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, गीता, बाइबिल और कुरान सबसे पहले अक्षर ज्ञान, हम सबको हो इसका ज्ञान शुरू हो गया स्कूल चलो अभियान, पढ़ना है भई पढ़ना है हम सबको आगे बढ़ना है, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, आदि नारे लगाए। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इस मौके पर अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार, मिथलेश कुमारी, ममता त्यागी, प्रीति शर्मा, सीमा मलिक, उषा किरन, पूजा, अमिता, गीता, प्रियंका, नीलम, बबीता, ओमपाल और अंजू का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें