फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बदमाशों ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में मेडिकल परीक्षण के बाद चिकित्सकों और पुलिस ने गैंगरेप की पुष्टि से इंकार किया है। चिकित्सकों ने तर्क दिया है कि 29 दिन पूर्व ही महिला की डिलीवरी हुई है, ऐसे में 40 दिन तक रेप की पुष्टि संभव नहीं है। फिर भी स्लाइड बनाकर जांच के लिए गाजियाबाद भेजी जा रही है। उधर, पीड़िता ने साफ कहा है कि उसके साथ कई बदमाशों ने दुष्कर्म किया है। महिला और उसके पति ने बताया कि बदमाश घर में लूटपाट के बाद महिला को उठाकर ले गए और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई। सुबह परिजन ढूंढते हुए पहुंचे तो वह लहूलुहान मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ गैंगरेप नहीं हुआ है, बल्कि घर में लूटपाट की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब गैंगरेप नहीं हुआ तो 29 दिन पहले डिलीवरी के बाद वह खेत में कैसे पहुंची और वहां बेहोश कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें