फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में पीपीपी से बनेगा शीतगृह

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक डा राम विलास ने रविवार दोपहर कहा है कि स्थानीय मंडी समिति में 90 फीसदी पीपीपी मॉडल से फल व सब्जी के भंडारण के लिए कोल्ड चेन बनाए जाएंगे। शीतगृह के लिए काफी कम कीमत पर मंडी परिसर में भूमि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपर निदेशक मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण कर वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में 10 और दुकान बनाये जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मंडी परिषद मेरठ क्षेत्र के उप निदेशक (प्रशासन) नरेंद्र मलिक ने बताया कि मंडी परिषद यहां की मंडी परिसर में मॉल जैसा अपना बाजार बनाये जाने की तैयारी भी कर रहा है ताकि यहां किसानों को एक ही छत के नीचे उनकी आवश्यकता की तमाम वस्तुएं मुहैया करायी जा सके।
उधर मंडी परिषद के अपर निदेशक डा राम विलास से मंडी का पूर्वी गेट हमेशा बंद रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गलत है क्योंकि उक्त गेट 24 घंटे इस गेट पर भी कांटा लगा है जिसका कोई लाभ किसानों को नहीं हो रहा। इस बाबत उन्होंने मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार को निर्देशित कर तत्काल उक्त गेट खुलवाया और कहा कि यह गेट बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें