फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा तक रात की बिजली कटौती बंद होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिवरात्रि यानी 25 जुलाई तक शहर में रात को 11 बजे से एक बजे तक होने वाली बिजली कटौती से नागरिकों को छुटकारा मिल जाएगा। शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ बल्कि कांवड़ यात्रा को लेकर आपूर्ति देने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और शेड्यूल बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से नागरिक परेशान हैं। रात में ग्यारह बजे से एक बजे तक होने वाली कटौती से लोगों का सोना मुश्किल हो गया था। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए रात में 11 से 1 बजे तक कटौती शिव रात्रि यानी 25 जुलाई तक नहीं होगी। इस संबंध में निगम के अफसरों के पास आदेश आ गए हैं। उपखंड अधिकारी पी के गोयल ने बताया कि रात में कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें