गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक की नवनिर्विाचित प्रमुख सीमा जाटव ने पद और गोपनियता की शपथ लेकर विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया। सिंभावली ब्लॉक कार्यालय पर सोमवार को सिंभावली नवनिर्विाचित ब्लाक प्रमुख को एसडीएम शमशाद हुसैन ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख सीमा जाटव ने कहा की क्षेत्र में रुके विकास कार्य फिर से कराए जाएगें वहीं शासन स्तर से भी क्षेत्र के लिए नई योजनाए भी लाई जाएगीं, सड़के, हैडपंप की हालत भी जल्द ही ठीक कराई जाएगीं। शपथ के दौरान एसडीएम, बीडीओ एपी सिंह, बीडीसी मनोज कुमार, हबीब सरवर, रामासरे नागर, रेखा शर्मा, रिहाना खातून, रोशन जहां, शाहिद सलमानी, सदाकत खां, देवेन्द्र कुमार, रईस मलिक, डा. फरमान, वेदपाल सिंह मौजूद रहे।