फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से भागे चीनी मिल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाली ब्रजनाथपुर चीनी मिल में राजस्व वसूली के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को मिल पहुंची। मिल प्रबंधक समेत सभी अधिकारी वहां निकल भागे। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से मिल के सभी अधिकारी निकल गए। तहसील अधिकारियों ने मिल अधिकारियों के मोबाइल मिलाए तो फोन बंद मिले। अब प्रशासन मिल की कुर्की करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

ब्रजनाथपुर शुगर मिल ने गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों का 46. 40 लाख टन गन्ना खरीदा था। 280 रुपये कुंतल के हिसाब से करीब 128.70 करोड़ रुपये मिल को किसानों को भुगतान करना था। अब तक करीब 48.46 करोड़ रुपये का भुगतान मिल कर चुकी है। ब्याज के साथ मिल पर अब करीब 83.99 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा ने तीन जून को आरसी जारी कर दी थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई शुरू की। मिल द्वारा आरसी जारी होने के बाद 4.66 करोड़ रुपये का भुगतान और किया गया लेकिन अभी भी 79.33 करोड़ रुपये मिल को चुकता करना है।बुधवार की सुबह एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार कुमार भूपेंद्र तहसील टीम के साथ मिल में पहुंचे तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें