फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना में दो ट्रकों की भिड़ंत में चांदनेर के चालक की मौके पर ही मौत हुई तो दूसरी घटना में ब्रजघाट में दो कारों की टक्कर में एक कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के गांव चांदनेर निवासी धन सिंह का बेटा मोहित (26) भारत गैस का ट्रक चलाता था। बुधवार को वह लोनी से सिलेंडर लादकर जा रहा था। गाजियाबाद के भोपुरा में तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक को साइड मार दी। टक्कर लगने से मोहित की गर्दन टूट गई जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना बुधवार की शाम करीब 5 बजे ब्रजघाट गंगा नगरी के पास हाईवे पर हुई। स्विफ्ट और और इनोवा के बीच हुई टक्कर में स्विफ्ट चला रहे ललित कुमार 30 वर्ष निवासी करावल नगर दिल्ली की मौत हो गई। हादसे में इनोवा चालक ताबिश निवासी संभल बुरी तरह जख्मी हो गया। एक अन्य घटना में हाईवे पर बन रहे बिजलीघर के सामने डिवाइडर से बाइक टकराने पर दिल्ली निवासी सुशील और उसका दोस्त अरुण गंभीर रूप में घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें