फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 फर्जी कोचिंग सेंटरों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चार ब्लॉक में 240 फर्जी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। सिर्फ 37 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। अब जल्द ही छापेमार कार्रवाई शुरू कर उक्त फर्जी कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिले में चल रहे फर्जी कोचिंग सेंटरों को जल्द बंद करने की मांग उठाई,तो शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए। डीआईओएस दफ्तर में मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार जिले के धौलाना, हापुड़,सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में सिर्फ 37 कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। जो अवैध कोचिंग सेंटर चल रहे हैं,उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।
डीआईओएस विनोद कुमार ने बताया कि जब से उन्होंने चार्ज संभाला है। तभी से वह अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना रहे हैं, लेकिन यूपी बोर्ड मूल्यांकन और चुनाव के कारण समय नहीं मिल सका। फिलहाल पूरे जिले में 240 फर्जी कोचिंग सेंटर होने का अनुमान लगाया है। जल्द ही टीम गठित करके छापेमार कार्रवाई शुरू करेंगे। सभी कोचिंग सेंटर बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जल्द बंद हों अवैध कोचिंग सेंटर
हापुड़। एसएसवी पीजी कालेज के कोषाध्यक्ष मोहित कुमार का कहना है कि जिले में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटर जल्द बंद होने चाहिए। इनके संचालक भोले भाले विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूलते हैं। इनके खिलाफ शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई हर हाल में होनी चाहिए।
हापुड़। एकेपी पीजी कालेज की सचिव स्वाति भारद्वाज का कहना है कि गली गली मोहल्लों में अवैध कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इसकी गवाही खुद शिक्षा विभाग के आंकड़े दे रहे हैं। क्योंकि पूरे जिले में क्या सिर्फ 37 कोचिंग सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें