हापुड़। कार की टक्कर से बुरी तरह जख्मी मजदूर सड़क पर तड़पता रहा लेकिन हाईवे पेट्रोल कार पर तैनात पुलिसकर्मी देखती रही। राहगीरों से देखा न गया तो वे घायल को अस्पताल ले गए। हादसा कुचेसर रोड चौपला पर हुई। कार को ओवरटेक कर रही एक अन्य कार ने बुलंदशहर के बुगरासी के गांव चंदयाने निवासी मनोज जाटव को टक्कर मार जी। वह कार में फंस कर सौ मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी टांग कट कर अलग हो गई। हादसे देख बहादुरगढ़ निवासी रवि ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। हाईवे-4 नंबर पेट्रोल कार पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिसकर्मी खड़े देखते रहे। भीड़ जुटी और लोगों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन आरोप है कि उन्होंने एक नहीं सुनी। थकहारकर लोगों ने मनोज को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ विशाल यादव के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। वह डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।