फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोदयनगर में दो दिन से पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दो दिन से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे मोहल्ला सर्वोदय नगर के लोगों का आखिरकार सर्व का बांध टूट ही गया। गुस्साये लोगों ने बुधवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि जल्द उनकी समस्याएं दूर नहीं की गई तो वे पालिका का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि दो दिनों से टंकियों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे यहां के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोगों ने पालिका के ईओ से मुलाकात कर समस्याएं बताई लेकिन वहां से उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया गया। इस संबंध में चेयरमैन ओमप्रकाश कोरी का कहना है कि मोहल्ले वालों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सुरेश, राजपाल, इसरार,नरेश, भोला, हरीओम, अजीत, राकेश, मोनू, गजेंद्र, हरीराम, कालीचरण व दयाचंद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें