फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग धरने पर भाकियू नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में शनिवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। उसका आरोप है कि शुगर मिल परिसर में छह फरवरी को हुई महापंचायत में उसके साथ भाकियू नेताओं ने मारपीट की थी।
विज्ञापन

भाकियू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह शनिवार को सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह को बाबा टिकैत की उपाधि दिए जाने का विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई थी।
आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनसे मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे धरना जारी रखेंगे। एसओ विजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें