फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार पर घर से बुला रेत दिया था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ‘ऐबेटी से शादी करने से इनकार करने पर गुस्साए पिता ने बेटे और बेटियों के साथ मिलकर लोकेश को घर से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को नाले में फेंक दिया था। ’यह खुलासा हत्यारोपी पिता-पुत्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव चैंटावाली मंढैया निवासी प्रकाश सैनी के बेटे लोकेश (22) की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने हत्यारोपी रोहताश सैनी और उसके बेटे हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हत्या की साजिश में आरोपी रोहताश कीदो बेटी पुष्पा और सुधा भी शामिल थीं। दोनों ने ही लोकेश को फोन कर जंगल में बुलाया था। दोनों बहनें अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि हत्यारोपी रोहताश ने खुलासा किया है कि लोकेश का उसकी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोकेश ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन परिजनों ने उसकी शादी 3 फरवरी को तय कर दी थी। हत्यारोपी का कहना है कि उसकी बेटी ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। बेटी के साथ हुई दगाबाजी का पता लगने पर रोहताश आपा खो बैठा और बेटी से फोन कराकर लोकेश को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
गांव से लेकर श्मशान घाट तक पुलिस तैनात
बीते दिन के बवाल के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट थी। गढ़ सर्किल के तीनों थानों की पुलिस मुस्तैद हो गई। दाह संस्कार के दौरान सपा विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष प्रधान फारूख खां, जिला उपाध्यक्ष रुपेश पंडित, पालिका सदस्य डॉ.शमशाद, राकेश चौहान विष्णु नागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साजदा बेगम, भाजपा नेत्री गीता अग्रवाल, रीती चौधरी, राकेश बजरंगी, अमरजीत सिंह, ठाकुर रंधीर, पप्पू सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें