फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रूट पर 10-10 मिनट में मिलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्थानीय हापुड़ डिपो के रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब दीपावली पर उन्हें बसों की किल्लत से नहीं परेशान होना पड़ेगा। डिपो अधिकारियों ने लोकल सहित सभी रूटों पर 5-5 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रूटों पर 81 बसें संचालित हैं। इनमें कई रूट ऐसे हैं जिन पर बसें कम हैं। ऐसे मे इन रुटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हापुड़-मोदीनगर, किठौर, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के रुट पर 5-5 बसें अतिरिक्त बढ़ाई जायेंगी। हर दस मिनट में यात्रियों को बस मिलेंगी। यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। एआरएम सीपी कमल ने बताया कि अभी से ही रूटों पर बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है।

घंटे भर लेट पहुंची इंटरसिटी
खीझ उठे दैनिक यात्री
हापुड़/गाजियाबाद। बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची। जिस कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इंटरसिटी एक्सप्रेस का हापुड़ स्टेशन पर आने का समय सुबह 8:20 बजे का है। दैनिक यात्री गोपाल शर्मा, सतेंद्र, भारतभूषण, रोहित आदि ने बताया कि 8:20 पर आने वाली ट्रेन करीब 9:20 पर स्टेशन आई। जबकि महानंदा एक्सप्रेस करीब 26 घंटे देरी से चल रही है। बाकी लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें 5 से 10 मिनट देरी से प्लेटफार्म पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें