फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज बनाए अपनी राहः केपी िंसंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को ब्रजघाट में गुर्जर समाज के अधिवेशन में हरियाणा के अपर पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने कहा कि उन्नति का सफल साधन ज्ञान और कौशल की ताकत पहचानने से है।
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा किनारे अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रांतीय महाधिवेशन के अवसर पर गुर्जर ज्ञान पीठ की आधार शिला रखी गई और गुर्जर डाटा बैंक का शुभारंभ किया। इस मौके पर आईएएस और न्यायिक सेवा में चयनित गुर्जर युवकों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए हरियाणा के अपर पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने कहा कि व्यक्ति विकास के बगैर उन्नति के सब साधन बेकार हैं। हमें मूल्य परक विचार धारा को आत्मसात कर गुर्जर समाज को आगे बढ़ाने की राह देनी होगी। इस अवसर पर राजस्थान गुर्जर आरक्षण के 72 शहीदों की स्मृति में दीपदान किया गया। समारोह मेें प्रिसिंपल सुरेश चदं नागर और गुर्जर महिला महासभा की बबीता सिंह, दिनेश चपराना, हापुड़ जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें