फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों में 48 घंटों से बिजली गुल, बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। लाइन में फाल्ट आने से लोदीपुर क्षेत्र के 20 गांवों में 48 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। बहादुरगढ़ में भी शनिवार की रात से सप्लाई बाधित है। इससे बहादुरगढ़ के लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंनेे विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

लोदीपुर सब-स्टेशन से जुड़े गांव झड़ीना, हैदरपुर, भगवंतपुर, सादुल्लापुर, लडपुरा, लोदीपुर, खेड़ा, पावटी, मुकीमपुर, सैदपुरा समेत 20 गांवों में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न मिल पाने से घर, बाजार और खेती सभी प्रभावित है। सुबोध त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, वसील खां, दुष्यंत त्यागी का कहना है कि फसलों की सिंचाई से लेकर घरेलू कामकाज ठप हो गए हैं। बहादुरगढ़ में शनिवार की रातभर बिजली नहीं मिली। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हंगामा कर विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि लो-वोल्टेज और अंधाधुंध कटौती से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोदीपुर क्षेत्र के ग्रामीणों का पारा भी चढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा सोमवार की सुबह तक सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो दोपहर को लोदीपुर बिजलीघर का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में धनप्रकाश अग्रवाल, जगदीश सिंह, डीपी लोधी, वासुदेव, लाला खेमचंद, धर्मसिंह लोधी, दयाचंद, कांति सिंह, वाहिद मलिक शामिल रहे। बहादुरगढ़ अवर अभियंता संतोष दिवाकर का कहना है कि लाइन में फाल्ट होने से सप्लाई बाधित रही थी, जिसे रविवार की सुबह को सुचारु कर लिया गया है।
वहीं लोदीपुर के अवर अभियंता संजय शर्मा का कहना है कि लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने में टीम लगी हुई है। जल्द ही सप्लाई बहाल हो जाएगी।
बिजली कटौती पर गढ़ रोड वालों में गर्मी
हापुड़। अंधाधुंध बिजली कटौती पर रविवार को गढ़ रोड वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नये शेड्यूल से लोग वैसे ही परेशान हंै, उस पर से अंधाधुंध कटौती ने दिन-रात का चैन छीन लिया है। यदि कटौती और नये शेड्यूल को नहीं बदला गया तो लोग सड़क पर आकर उग्र आंदोलन करेंगे। रविवार को गढ़ रोड इलाके के निवासी सड़क पर आए और निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि एक मई से जो निगम ने शेड्यूल लागू किया है, उससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रही सही कसर अंधाधुंध कटौती ने पूरी कर दी है। दोपहर एक से शाम 5 बजे तक कटौती होने से घरेलू कामकाज और व्यापार पर असर पड़ रहा है। यदि अटपटे शेड्यूल व बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो वे सड़काें पर उग्र आंदोलन करेंगे। शोक कुमार अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ, जीतू, मुकेश, रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी नगर पीके गोयल का कहना है कि कंट्रोल के आदेश पर बिजली कटौती की जाती है। स्थानीय स्तर से कटौती सिर्फ फाल्ट या ट्रांसफार्मर में खराबी होने पर की जाती है। उपभोक्ताओं की समस्या को वह उच्चाधिकारियों से अवगत करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें