फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की शिकायत पर बैंक्वेट हाल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। चिकित्सक द्वारा डीएम से की गई शिकायत पर बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल पर तहसील प्रशासन ने ताला लगा दिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनकर आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। रेलवे रोड पर निवासी डा. योगेश गोयल ने डीएम को पत्र भेजकर बताया था कि बैंक्वेट हाल में होने वाले कार्यक्रम, जनरेटरों के शोर से निवासियों और मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेजीडेंशियल कालोनी के मध्य में बैंक्वेट हाल स्थित है। इस हाल के दोनों ओर नर्सिंग होम हैं। शोर के कारण मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण यातायात बाधित होता है। इस शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम केबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बैंक्वेट हाल पर ताला लगा दिया।
शाम को एसडीएम कार्यालय में दोनों पक्ष पहुंचे और दोनों ने अपना पक्ष रखा। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि वह रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज रहे हैं। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें