फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली स्थित रेलवे रोड पर रविवार को व्यापारियों ने विद्युत निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजीव पाल, डॉ.अरुण कुमार, विनोद, महेश, डॉ.आरके गौतम का कहना था कि डबल ग्रुप का शेड्यूल लागू होने के बाद भी बामुश्किल 4 घंटा बिजली मिल पा रही है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। बच्चों का होमवर्क तक पूरा नहीं हो पा रहा है, जबकि महिलाओं को घरेलू कामकाज निपटाना पूरी तरह दुश्वार हो गया है। हनीफ खां, जितेन्द्र पाल, आशीष पंवार, मिंटू, प्यारेलाल, खलील अहमद, राजेन्द्र पाल का कहना था कि सर्दी में खपत कमत होने के बाद भी बिजली किल्लत से पीछा नहीं छूट रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई नहीं दी गई तो इसके विरोध में बड़े बिजलीघर का घेराव कर अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा। अवर अभियंता ब्रजपाल सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी होने से रेलवे रोड की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसे जल्द ठीक कराकर सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें