फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजगंज गोलीकांड : पड़ोसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला सूरजगंज में शनिवार रात दो भाइयों के संपत्ति विवाद में गोली चलने की घटना में घायल हुई पड़ोसन यशोदा ने रविवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस बीच पुलिस को छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही फायरिंग की थी। उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे संपत्ति विवाद के चलते मोहल्ला सूरजगंज निवासी अनिल कुमार वर्मा और उसके पुत्र अनुज को अनिल के छोटे भाई दिनेश कुमार ने गोली मार दी थी। इस दौरान फायरिंग में पड़ोस में रहने वाली महिला यशोदा के कंधे में गोली लगने से घायल वह हो गई थी। तीनों घायलों को पास ही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जिन्हें बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया था। रविवार को कोतवाली में घायल पड़ोसन यशोदा ने दिनेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही फायरिंग की थी। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें