गढ़मुक्तेश्वर। मेला मार्ग पर बृहस्पतिवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में मेरठ जनपद से आ रहा एक युवक तमंचे के साथ पकड़ा गया। बता दें कि अमर उजाला ने डीएम के आदेश के बावजूद गढ़ मेले में खुलेआम चल रही शराब बिक्री की खबर प्रकाशित कि तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी अब्दुल हमीद ने सख्त आदेश जारी किए। इसके तहत मेला मार्गों पर बृहस्पतिवार को चेकिंग शुरू की गई। कोतवाली इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस मेला मार्ग चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे पीछा करके पकड़ा गया तो वह शराब के नशे में मिला। युवक से एक तमंचा तथा कई कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमित निवासी सरधना मेरठ बताया है, जो मेले में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आया था।