फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में रविवार को मतदाता जागरूकता मेला लगेगा। इसमें लोग अपना वोट बनवा सकते हैं। वहीं, धौलाना विधानसभा क्षेत्र का मेला नगर पालिका पिलखुवा में लगाया जाएगा। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी चक्रपाणि यादव करेंगे। उपजिलाधिकारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर लग रहा यह मेला सुबह दस बजे से शाम चार बजे चलेगा। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वह अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थल 35 से 181 तक के सभी बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मेले में उपस्थित रहेंगे। गैरहाजिर अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी धौलाना ने बताया कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र का मतदाता जागरूकता मेला नगर पालिका परिषद पिलखुवा में 18 नवंबर को और 19 नवंबर को शहीद स्मारक इंटर कालेज धौलाना में लगेगा। धौलाना क्षेत्र के लोग यहां अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों से भी अनुरोध किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का पंजीकरण कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें