फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर छापा, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के पुराना बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ छापा मारकर गुलाब जामुन और बंगाली रसगुल्ले का नमूना लिया। इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र की मिठाई की दुकानें बंद हो र्गइं। काफी देर तक पुराना बाजार इलाके में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात को करीब पौने आठ बजे एसडीएम जयशंकर मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव, नायब तहसीलदार विशेश्वर सिंह यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार यादव पुलिस बल के साथ पुराना बाजार स्थित सिकंदरेट निवासी चांद कुरैशी की दुकान महक पर पहुंचे। टीम के दुकान पर पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। टीम ने उक्त दुकान से गुलाब जामुन और बंगाली रसगुल्लों का नमूना लिया और जांच के लिए भेज दिया। वहीं, त्रिलोक स्वीट्स से बर्फी के सैंपल लिए गए। मिठाई की दुकान पर छापा पड़ने की सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में सिकंदर गेट और पुराना बाजार में स्थित मिठाई की दुकानें बंद हो गईं। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। एसडीएम जयशंकर मिश्रा ने बताया कि नमूने लेने की कार्रवाई जारी रहेगी और मिलावटी सामग्री की बिक्री किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें