फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 रन से जीती हापुड़ क्रिकेट एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज के मैदान पर सोमवार को 30 ओवर का मैत्री मैच खेला गया। इसमें हापुड़ क्रिकेट एकेडमी ने कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब को 118 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ क्रिकेट एकेडमी ने 236 रन बनाएं। वसीम इदरीश ने 64 और गुरशरण ने 20 रन की शानदार पारी खेली। कृपाल सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कमल धोनी और शुभम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब की टीम सिर्फ 119 रन बना सकी। जिसमें साहिल ने 55 और अभिषेक ने 20 रन की पारी खेली। हापुड़ क्रिकेट एकेडमी के सिद्धार्थ ने 5, उमंग और उज्ज्वल ने 2-2 विकेट लिए। सिद्धार्थ मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर कोच राहुल सिंह, सुदर्शन मुखर्जी और आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें