फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर/पिलखुवा। सावन के प्रथम सोमवार को विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। उधर, तीर्थनगरी में हजारों शिवभक्तों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर देवाधिदेव भगवान शंकर के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

भगवान आशुतोष के सबसे प्रिय माह सावन के सोमवार पर सबली मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर, मंशा देवी मंदिर, बाईपास स्थित शिव मंदिरों में अल सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। प्राचीन सबली मंदिर तक सैकड़ों की संख्या में भक्त पैदल भगवान आशुतोष की जयजयकार करते हुए पहुंचे। उधर, बाबूगढ़ के ग्राम छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्री सबली मंदिर समिति के प्रधान ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत मंदिर में न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दूसरी ओर ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी के वेदांत मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, हनुमान मंदिर, श्रीकृष्ण एवं शीतल आश्रमों में भगवान शंकर की पूजा की। पिलखुवा के दहपा के प्राचीन चण्डी मंदिर, नगर के चण्डी मंदिर, कृष्णगंज मंदिर, राणा पट्टी महादेव मंदिर, गढ़ी मंदिर और रमपुरा मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ रही।
मंदिरों में सुरक्षा के प्रबंध
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण सबली मंदिर, चंडी मंदिर समेत अनेक मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था की गई थी। पुलिस की मोबाइल गाड़ी और लेपर्ड मोटरसाइकिल पर तैनात जवान गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें