फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खुशगवार पर बारिश ने आंख चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सावन का महीना चल रहा है लेकिन गढ़ क्षेत्र से बारिश ने मुंह मोड़ रखा है। काले बादल रोज उमड़ते हैं। बूंदाबांदी होती है और बादल आगे बढ़ जाते हैं। इसके चलते मौसम खुशगवार तो है लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे बुझ गए हैं। उनका कहना है कि अब बारिश न हुई तो साल भर मुसीबतें झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गढ़ क्षेत्र में बादलों का बसेरा है लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं है। हालांकि चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। तापमान में आई गिरावट के कारण बाजार गुलजार हैं। खरीदारी के साथ ही बाजारों में बर्फ की सप्लाई काफी हद तक कम हो गई है। मौसम खुशगवार होने से सभी वर्गों को राहत मिल रही है, लेकिन अन्नदाता कहलाए जाने वाला किसान वर्ग बारिश न होने से बुरी तरह मानसिक तनाव झेल रहा है। कई बार आकाश में चौतरफा काले बादल घिरे, लेकिन हर बार बारिश दगा दे गई और किसानों को बेहद हल्की बूंदाबांदी पर ही सब्र करना पड़ा। अपेक्षित सिंचाई के अभाव में गन्ने की फसल का विकास बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिसमें व्हाइट ग्रब और टॉप बोरर जैसी बीमारियों का प्रकोप भी पांव पसारने लगा है। हाजी मुजाहिद दौताई, चुन्ने खां पौपाई, मुखिया मदहत अली बदरखा, अनिल चौधरी सादुल्लापुर, हाजी इलियास अठसैनी, कृष्ण त्यागी झड़ीना, नौबत सिंह गड़ावली का कहना है कि बारिश न होने से फसलों में बड़े स्तर पर नुकसान हो रहा है। धान की रौपाई और हरे चारे की बुआई तक शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे आने वाले दिनों में पशुओं के चारे की किल्लत भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें