फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा हरनाथपुर में जीजा ने साले को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर में मंगलवार रात जीजा ने साले को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल साले को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। बाबूगढ़ पुलिस ने मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमले का आरोपी जीजा फरार है।
विज्ञापन

गांव हरनाथपुर कोटा निवासी हरेंद्र का करीब 14 साल पहले किला परीक्षितगढ़ जिला मेरठ निवासी कविता से विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व दोनों में कहासुनी होने से कविता मायके चली आई थी। आरोप है कि हरेंद्र मंगलवार को ससुराल आया, जहां उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। जिसके बाद अपने गांव लौट गया। रात में उसका साला धीरज कोटा हरनाथपुर पहुंचा। आरोप है कि जहां विवाद के दौरान हरेंद्र ने धीरज को गोली मार दी और भाग गया। गोली चलते ही गांव में अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ बाबूगढ़ संजीव कुमार ने बताया कि घायल के भाई नीरज ने हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें