हापुड़। खंड विकास हापुड़ द्वारा बायोगैस प्लांट लगाने का लक्ष्य पिछले वित्तीय वर्ष में पूरा नहीं किया जा सका। यहां 15 में से मात्र 9 स्थानों पर ही बायोगैस प्लांट लगाए गए।
ग्रामीण क्षेत्र में बायोगैस प्लांट को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक द्वारा एक बायोगैस संयंत्र पर आठ हजार का अनुदान दिया जा रहा था। यह रकम प्लांट पर कुल खर्च का करीब 50 प्रतिशत होता है। बायोगैस प्लांट ब्लाक प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि दो से 8 घन मीटर के गैस प्लांट के लिए अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना का प्रचार प्रसार ठीक से नहीं होने के कारण लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका।