फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच- 24 पर 48 में 36 घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट पर गंगापुल में हुए छेद ने हाईवे के यात्रियों के लिए आफत खड़ी कर दी है। बीते 48 घंटे में एनएच-24 पर 36 घंटे से अधिक जाम रहा। लगातार 18 घंटे के जाम ने दिल्ली से लखनऊ के बीच सफर कर रहे हजारों लोगों के लिए एक-एक पल बेहद भारी कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुराख होने के कारण 50 साल पुराने इस पुल को वन वे कर दिया गया था। हाईवे पर वाहनों के काफी अधिक दबाव के कारण पुल पर जाम बेकाबू हो गया है। रविवार की शाम सात बजे लगा जाम सोमवार को सुबह पांच बजे खुल पाया। सोमवार को दिन में थोड़ी राहत रही लेकिन शाम पांच बजे फिर जाम लग गया। यह जाम मंगलवार की दोपहर दो बजे तक खुल पाया। इसके कारण गजरौला से गढ़ के बीच तीस किलोमीटर से अधिक जाम लग गया। भीषण गर्मी में घंटों लगे जाम ने यात्रियों को रुला दिया। इस दौरान दो जिलों के एक दर्जन थानों की पुलिस जाम हटवाने की कोशिश करती रही लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। वाहन रेंग-रेंग कर ही पास हुए। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने वाहनों को हापुड़ तथा स्याना चौपला से वाया बुलदंशहर-नरौरा से निकाला जबकि गजरौला से वाया बिजनौर वाहन निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें