फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 99 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने एसपी के आदेश पर अभियान चलाया। दस थानों की पुलिस ने 99 लोगों को पकड़कर कार्रवाई की है। इनमें वाहनों में बैठकर शराब पीने व वाहन चलाने वाले भी शराबी शामिल रहे।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि एडीजी भानु भास्कर के आदेश पर उनके निर्देश पर जिले के दस थानों की पुलिस ने शनिवार की शाम यह अभियान चलाया था। अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने 30, थाना देहात ने 15, थाना बाबूगढ़ ने 25, थाना पिलखुवा ने 58, थाना धौलाना ने 30, थाना कपूरपुर ने 10, थाना हाफिजपुर ने सात, थाना गढ़मुक्तेश्वर ने आठ, थाना सिंभावली ने 11 व थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने पांच शराबियों को पकड़कर इन पर कार्रवाई की।
बताया गया कि अभियान शहर में सार्वजनिक अनुशासन व सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाया गया है। इतना ही नहीं जिले की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों को पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि अभियान 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें