त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 28 ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों के 101 और एक क्षेत्र पंचायत के वार्ड नबंर 51 रिक्त हो गया था। ग्राम पंचायत का कोरम पूरा न होने पर दोबारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है।
एडीओ पंचायत जगनंदन वर्मा ने बताया है कि बुधवार को 97 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुए थे, जो निविर्रोध हो गए हैं।
वहीं हरोड़ा ग्राम पंचायत में तीन वार्डों पर पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत खुराना जहांगीराबाद/बंगोली के वार्ड नंबर 51 पर बी चुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 51 खुराना जहांगीराबाद / बंगोली जहां नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव की माता सरला यादव और बीडीसी पद से इस्तीफा देने वाली रुचि यादव की जेठानी उदयपाल यादव की पत्नी अंजु यादव की आमने-सामने की टक्कर होगी।
इस वजह यह है कि तीसरा नामांकन पत्र खेमचंद की पत्नी सीमा ने दाखिल किया था, जो पर्चा वापिस हो गया है।