ब्रजघाट प्रकरण
एसपी देहात ने दूसरे दिन आश्रम संचालक की पूछताछ
मंगलवार को भी महिलाओं के साथ मारपीट मामले में लिए थे बयान
फोटो 15,16
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट प्रकरण में मुजफ्फरनगर के एसपी देहात ने दूसरे दिन भी जांच पड़ताल कर आश्रम संचालक से पूछताछ और उसके पक्ष से जुड़ा वसीयत नामे समेत भंडारे को फोटो भी देखे।
एडीजी के आदेश पर महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में मुजफ्फरनगर के एसपी आलोक शर्मा ने मंगलवार को ब्रजघाट पहुंचकर बयान दर्ज किए थे। वहीं दूसरे दिन भी एएसपी देहात ब्रजघाट पहुंचे तथा आश्रम संचालक और आसपास में रहने वाले कई साधू-संतों के बयान लेने के साथ ही आश्रम से संबंधित वसीयत और फोटो ग्राफी भी देखी। एसपी ने बताया कि कार्रवाई में शामिल गढ़ कोतवाली के पुलिस कर्मियों के बयान लेकर उनकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि ब्रजघाट प्रकरण के संबंध में अगर किसी के पास कोई वीडियो क्लिप अथवा साक्ष्य है तो वह उसे उनके व्हाट्स एप नंबर 9454401128 पर बृहस्पतिवार की देर शाम तक भेज सकता है।
विधायक ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया
फोटो 14
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्रीय भाजपा विधायक कमल सिंह मलिक बुधवार को ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचे, जिन्होंने आश्रम में हुई चोरी का सामान बरामद करने के दौरान शुक्रवार की रात को पुलिस कार्रवाई में जख्मी हुईं महिलाओं समेत पीड़ित पक्ष से जानकारी की। विधायक ने बताया कि दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर विरोध करने वाली महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा बेरहमी से मारपीट करना बेहद निंदनीय बात है, जिसकी एडीजी मेरठ द्वारा उच्च स्तरीय से जांच कराई जा रही है। जिसमें दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियोंों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी पूरी तरह तय है।