फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के बंद कांजी हाऊस फिर से होंगे चालू-डा.एसपी बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बंद कांजी हाउस फिर से होंगे चालू - डा. एसपी बघेल
विज्ञापन


हापुड़। पशुधन मंत्री डा. एसपी बघेल ने कहा कि निराश्रित पशुओं के रहने के लिए प्रदेश भर के कांजी हाउसों को चालू कराया जा रहा है। इसके लिए शासन से स्थानीय निकाय को एक हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पंचायतों द्वारा प्रस्ताव बनाकर दिए जाने के बाद उन्हें पैसा आवंटित कर दिया जाएगा।
डा. एसपी बघेल बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ में अति हिम्मीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र पर सीमन लैब का शिलान्यास करने से पूर्व हापुड़ में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले बछड़ों को किसान शोक से पालते थे, क्योंकि खेती इन्हीं पर निर्भर होती थी। लेकिन अब लघु सीमांत किसानों के पास जमीन की उपलब्धता कम होने के कारण उन्होंने बछड़ों को रखना कम कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों के कांजी हाउस आदि को चालू कराने के लिए स्थानीय निकायों को एक हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जो सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ इच्छुक हों वह गोशालाएं चला सकती हैं, उन्हें प्रत्येक गोधन के हिसाब से 30 रुपये/दिन मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्नत नस्ल के फीमेल गोवंश का सपना भी आसानी से साकार हो सकेगा। इसके लिए बाबूगढ़ में प्रदेश की दूसरे सबसे बड़ी सीमन लैब का निर्माण कराया जा रहा है। शासन से 100 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। अमेरिका की एक कंपनी इस लैब का निर्माण करेगी।
यहां उत्पादित सीमन से पशुओं को गर्भित करने पर पशु 90 फीसदी फीमेल कटिया, बछिया देंगे, जो उन्नत नस्ल के होंगे। पशुपालकों को यह सीमन मात्र 300 रुपये में मिलेगा। गौ आश्रय स्थल बनाने के लिए उन्होंने एक पायलट प्रोजेक्ट को भी बताया, साथ ही यहां की डीएम को भी इस संबंध में सुझाव देने की बात कही।
सपा, बसपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब जब इन पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ है तब तब सरकारें दो वर्ष भी नहीं चल सकी हैं। वहीं, जिले के गन्ना उत्पादक किसानों की समस्या का मुद्दा कैबिनेट में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद डा. एसपी बघेल ने बाबूगढ़ में सीमन लैब का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान लैब का निर्माण करने के लिए अमेरिका की कंपनी के डेलिगेट भी बाबूगढ़ पहुंचे। इस मौके पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, चीफ एग्जीक्यूटिव अधिकारी शिवकुमार सिंह, पशुधन के डायरेक्टर डा. एसके श्रीवास्तव, डा. चरण सिंह यादव, डा. एके सिंह, संयुक्त निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, राजेश त्यागी, डा. अलका, डा. केवी शर्मा, डा. कोमल सिंह, सतेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें