फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसके इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसके इंटर कालेज की प्रबंध कमेटी भंग
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम ने सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज की प्रबंधक कमेटी को भंग करते हुए चार्ज जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दिया है। वहीं तीन माह में दोबारा प्रबंध समिति का चुनाव कराने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों पर चल रहे बकाए को भी वसूलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सिंभावली में स्थित आरएसके इंटर कॉलेज प्रबंध समिति पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कमेटी सदस्य लटूर सिंह ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने कॉलेज प्रबंध कमेटी को भंग करने का आदेश पारित किया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मेरठ मंडल ओपी द्विवेदी ने कॉलेज कमेटी को भंग करते हुए चार्ज जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह को सौंप दिया। वहीं उन्होंने डीआईओएस को तीन माह में कोर कमेटी की बैठक कराकर प्रबंध समिति के गठन का भी निर्देश दिया है। लटूर सिंह के अलावा अन्य याचिकाकर्ताओं भूपेंद्र सिंह सांगवान, आरटीआई कार्यकर्ता मनवीर सिंह ने भंग की गई कमेटी पर कई आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि सेवानिवृत शिक्षक महावीर सिंह पर करीब सात लाख और रामनिवास पर करीब 60 हजार रुपया आवासों का किराया बकाया है। जिसे शिक्षकों से वसूल किया जाए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बकाए के वसूली का भी निर्देश डीआईओएस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें