फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने खादर मेला स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने खादर मेला स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। एसपी ने खादर मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा से जुड़े बंदोबस्त की बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही घटनाओं की रोकथाम को व्यापक प्रबंध करने की कड़ी हिदायत दी।
पौराणिक खादर मेले में व्यापारियों समेत भक्तों का आगमन चालू होते ही स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। व्यापारियों समेत पड़ाव डालने आ रहे भक्तों की आमद चालू होने के मद्देनजर एसपी संकल्प शर्मा सोमवार को मेला स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन और भीड़ वाले स्थानों की निगरानी को बनाए जा रहे वॉच टॉवर समेत गंगा किनारे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपैड समेत सभा स्थल पर समूचित सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही मेले से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई न होने की कड़ी हिदायत भी दी। एसपी ने संपर्क रास्तों समेत मेला क्षेत्र के सेक्टर रूटों पर बनने वाले कच्चे रास्तों की चौड़ाई बीस फुट से कम न रखने के साथ ही उन्हें पूरी तरह जाम से मुक्त रखने के आदेश दिए। उन्होंने मेले से जुड़े सभी सुरक्षा बंदोबस्त, संदिग्धों समेत अनर्गल अफवाह उड़ाने वालों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। इसके अलावा मेला स्थल समेत रूट सेक्टर थानों में दो दिन में पुलिस की तैनाती, बाहरी पुलिस को जरूरी सहूलित मुहैया कराने और मेले में आने वालों से बेहतर बर्ताव करने की हिदायत भी दी। डीएसपी पवन कुमार, इंस्पेक्टर एनके सिंह, मेला इंचार्ज दिनेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला ड्यूटी से जुड़ी पुलिस आज पहुंचेगी
इंस्पेक्टर एनके सिंह और मेला इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि मेले में व्यापारियों समेत भक्तों का आगमन चालू हो गया है, जिसके तहत सुरक्षा के मद्देनजर मेला ड्यूटी में आने वाली पुलिस की मंगलवार को आमद चालू होने पर रूट सेक्टरों समेत मेला स्थल से जुड़े सभी थानों में पुलिस की तैनाती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें