फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप ठीक न होने से पानी की किल्लत रुला रही

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब पड़ा हैंडपंप, पानी को तरस रहे लोग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। डहरा रामपुर गांव में एक माह से सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इधर उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लगातार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद हैंडपंप की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुुर में आबादी के बीच लगा सरकारी हैंडपंप कई सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, जिससे आसपास में रहने वाले दर्जनों परिवारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एक माह में कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीण मंगलवार को विरोध पर उतर आए, जिन्होंने खराब पड़े हैंडपंप के पास एकत्र होकर विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। राजेंद्र, सतबीर, नवाब, आसिफ, इमरान, साजिद, मोंटी, अख्तर, ताहिर, मोहित, धर्मवीर का कहना है कि खराब पड़ा हैंडपंप ठीक न होने से दर्जनों परिवारों समेत राहगीरों को भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है, लेकिन कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान शोभा देवी का कहना है कि कहना है कि ब्लॉक प्रशासन को इस संबंध में सूचना कर दी गई है, खराब पड़ा हैंडपंप बहुत जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें