फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 30 जून तक खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 30 जून तक खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन


हापुड़। छात्रों को 15 जुलाई तक निशुल्क ड्रेस उपलब्ध कराने के संबंध में कुटेसन, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के उद्देश्य से परिषदीय विद्यालय को 26 जून से 30 जून तक अवश्य खोला जाएगा। इसमें प्रबंध समिति की बैठक भी आयोजित होगी। उक्त प्रक्रिया पूर्ण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई से 15 जुलाई तक निशुल्क ड्रेस का वितरण किया जाना है। अब स्कूल खुलने में महज एक सप्ताह ही बचा है। इस बार शासन ने जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या 250 से अधिक है, वहां टेंडर प्रक्रिया से यूनिफार्म वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने सभी शिक्षकों को 26 से 30 जून तक विद्यालय खोलकर टेंडर व कु टेसन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही प्रबंध समिति की बैठक कराने को भी कहा है। इस समयावधि में टेंडर, कुटेसन प्रक्रिया पूरी न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें