फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी किल्लत दूर करने को खराब हैंडपंप होंगे रीबोर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पालिका बोर्ड की बैठक में जनहित से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किए गए। इसमें निर्णय लिया गया कि पानी किल्लत दूर करने के लिए खराब हैंडपंपों को रीबोर और ऊंचाई वाले मोहल्लों में घर-घर पानी पहुुंचाने को सबमर्सिबल लगेंगे। इस दौरान 2018-19 के लिए सालाना बजट में अनुमानित आमदनी 16 करोड़ 65 लाख 45 हजार और खर्च 16 करोड़ 6 लाख 42 हजार होगा।
पालिका बोर्ड की मासिक बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सोना सिंह और ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने संचालन किया। इसमें जनवरी से लेकर मार्च तक की आय-व्यय का लेखाजोखा पेश किया गया जिसका सदस्यों ने अनुमोदन किया। शाहनवाज कुरैशी, डॉ.शमशाद, रोहित आर्य, रियासत अंसारी, मिंटू सक्सैना ने गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई चुस्त दुरुस्त रखने को खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने और गंदा पानी उगलने वालों का रीबोर कराने समेत ऊंचाई वाले मोहल्लों में घर घर पानी पहुंचाने को चार सबमर्सिबल लगवाने का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से मंजूर हो गया। पथप्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद करने को 72 वाट के दो सौ और 45 वाट के चार सौ एलईडी बल्ब खरीदने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से मंजूर हो किया गया। डॉ.शमशाद, रोहित आर्य, मौमीन और शाहनवाज कुरैशी ने दाह संस्कार की नकल की फीस में कोई बढ़ोतरी न करने की मांग की। जेई पंकज गुप्ता, बबलू यादव, सौरभ पंडित, मोने, मीनाक्षी बंसल, निशा यादव, तनु चौहान, राजीव यादव, उस्मान चौधरी, विरेश, टीकाराम, ओमवती, रामकिशोर, रिहाना, रुखसाना, ऊषा समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्किंग ठेका होगा निरस्त
रोहित आर्य, मौमीन खां, रियासत अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, डॉ.शमशाद समेत अधिकांश ने ब्रजघाट पार्किंग ठेका छोड़े जाने के दौरान पालिका सदस्यों को अंधेरे में रखने की बात कहते हुए अभी तक अप्रैल की किश्त जमा न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस पर चेयरमैन और ईओ ने बताया कि कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी अगर किश्त जमा नहीं हो पाती है तो ठेका निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
पार्किंग स्थलों के बाहर कोई वसूली नहीं
पालिका सदस्यों ने ब्रजघाट में आने वाले गंगा भक्तों से पार्किंग स्थलों के बाहर वाहन खड़े करने पर भी अवैध वसूली होने की शिकायत रखी। इस पर चेयरमैन ने भरोसा दिया कि पार्किंग स्थलों के बाहर कोई वसूली नहीं होने दी जाएगी।
पेयजल पाइप लाइन बाहर कराने की मांग
पालिका कर्मी चीनीपाल ने बताया कि दर्जनों स्थानों पर भूमिगत पेयजल लाइन सीवर लाइन से जुड़े मैनहोलों के अंदर से होकर निकल रही है, जिससे लाइन में कोई भी लीकेज होने पर घरों में सीवर का दूषित पानी पहुंचने लगेगा। चेयरमैन और ईओ ने इस संबंध में सर्वे कराकर सीवर लाइन के अंदर आई पाइप लाइन को जल निगम ठेकेदार के खर्चे पर बाहर कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सालाना बजट को मंजूरी
ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने 2018-19 को लेकर तैयार किए गए सालाना बजट का लेखाजोखा पेश करते हुए बताया कि अनुमानित आमदनी 16 करोड़ 65 लाख 45 हजार और खर्च 16 करोड़ 6 लाख 42 हजार है, जिसका सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया।
यह है मुख्य प्रस्ताव
1-नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग की सवेरा योजना के तहत सौ नए हैंडपंप लगेंगे
2-ब्रजघाट के पलवाड़ा रोड से भोगापुर चौराहे तक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछेगी
3-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने को थ्रीडीएक्स जेसीबी मशीन समेत दो टेंपू खरीदी जाएंगी
4-बिजली से जुड़े काम के लिए स्वराज माजदा लिफ्टिंग सीढ़ी की खरीद होगी
5-गढ़-ब्रजघाट में तीन ओवहैड टैंकों की सफाई, पुताई और मरम्मत होगी
6-वार्ड 13 में पेयजल किल्लत दूर करने को स्याना बस स्टैंड के नलकूप से सीधे आपूर्ति दी जाएगी
7-पालिका में टावर स्थापना नियंत्रण और किराया वसूलने को नियमावली बनेगी
8-बिजली निगम से सब स्टेशन समेत ट्रांसफार्मर रखने वाली जगह का किराया वसूला जाएगा
10-पालिका कर्मियों का स्थानांतरण, ठेकेदारों का पंजीकरण और समय पर काम न करने वाले ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें